आपने देखा होगा की जब हम ज्यादा काम करते हैं और काम का प्रेशर हमारे ऊपर होता है तो इससे हम चिडचिडे से होने लगते हैं और इसका असर हमारी सेहत पर पढने लगता है और हमारे चहेरे पर भी इसका असर होता है और हम वक़्त से पहले बूढ़े लगने लगते हैं। यहाँ हम आपके साथ Face Care Tips In Hindi में शेयर कर रहे हैं जिन्हें आजमाकर आप अपने स्किन को जवान और हसीं बना सकते हैं।
{tocify} $title={Table of Contents}
ग्लोइंग स्किन टिप्स इन हिंदी - डेली स्किन केयर रूटीन
लड़का हो या लड़की हो हर कोई चाहता है की उसका चेहरा अच्छे से ग्लो करे और उसकी खूबसूरती और बदाये यहाँ हम आपके साथ ग्लोइंग स्किन टिप्स इन हिंदी में शेयर कर रहे हैं जिन्हें आप अपनी डेली स्किन केयर रूटीन में इस्तेमाल कर सकते हैं। अपने देश में हर कोई अपने को गोरा दिखाना चाहता है और गूगल पर स्किन को गोरा कैसे करें सर्च करते रहेते हैं। यहाँ गोरा रंग होना मायने नहीं रखता है मायने रखता है आपने अपने शरीर को अपने चहरे को कितना अच्छे देखभाल की है।
मेरा तो यही मानना है अगर आप अपनी सेहत का अच्छे से ख्याल रखते हो आप अपने आप ही खुबसूरत लगने लगते हो। आपने देखा होगा बॉलीवुड में बहुत सी हीरोइन का रंग सांवला है लेकिन फिर वोह कितनी खुबसूरत लगती है उसके पीछे के कारन है डेली स्किन केयर रूटीन के अनुसार अपने फेस और अपने शरीर की देखभाल करना है। यहाँ नीचे हम आपके साथ कुछ अच्छे फेस पैक बता रहे हैं जिन्हें आप आजमा सकती हैं।
यह भी देखें: मुल्तानी मिट्टी से स्किन केयर टिप्स और घरेलू नुस्खे - Multani Mitti Face Packs
जरुरी सलहा: अगर आपको नीचे दिए हुए किसी भी उपाए को उपयोग करने में कोई साइड इफ़ेक्ट होता है आपको उस नुस्खे को दुबारा उपयोग में नहीं लेना है और डॉक्टर से संपर्क करना है।
पुदीना का फेसपैक
इसके लिए आपको पुदीना की 10 से 12 पत्तियां और दो स्लाइस खीरा लेना है और इन्हें मिक्सी में पीस लेना है इसके बाद इसमें आधा चम्मच शहद मिला देना है और इसे अपने फेस और गर्दन पर लगा लेना है। 20 मिनट के बाद धो लेना है। सप्ताह में दो बार उपयोग कर सकती हैं। यह आपकी त्वचा की रंगत सुधारने, बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करने में मदद करता है।
मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का फेसपैक
अगर आपका चेहरा ऑयली है तो आप मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का फेसपैक इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए 4 चम्मच मुल्तानी मिट्टी और इसमें गुलाब जल मिलाकर एक पेस्ट बना लें और इसे अपने फेस पर लगायें। 10 से 15 मिनट बाद इसे धो लें। हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
बादाम का फेसपैक
आपको इसके लिए 10 से 12 बादाम लेने हैं और इन्हें रातभर भिगोकर रखना है। सुबह बादाम छीलकर उसका पेस्ट बना लें। पेस्ट के अन्दर एक चम्मच ओट्स, आधा चम्मच दही, आधा चम्मच गुलाबजल मिलाएं। अब इस पेस्ट को अपने फेस पर लगायें। 10 से 15 मिनट के बाद चहरे को साफ़ पानी से धो लें।
बेसन और दही का फेसपैक
एक चम्मच बेसन, चुटकी भर हल्दी, एक चम्मच दही, आधा चम्मच शहद लेना है और इन्हें मिलाकर एक पेस्ट बना लेना है। आपको यह पेस्ट अपने चहेरे और गर्दन पर उगलियों से मसाज करते हुए लगाना है। इसे अपने आँखों के आसपास न लगायें। सूखने से थोडा पहले आपको अपना चेहरा धो लेना है। इसके बाद गुलाब जल लगा लेना है। इसके बाद अपने स्किन पर moisturizing sunscreen है। इसको लगाने के बाद आपकी स्किन ग्लो करेगी और आपकी स्किन सॉफ्ट हो जाएगी। इसे सुबह इस्तेमाल करना है हफ्ते में 3 या 4 बार लगा सकते हैं।
यह भी देखें: बाल झड़ने से रोकने के बेहतरीन उपाय घरेलू नुस्खे - Home Remedies for Hair Fall in Hindi
Disclaimer: हिंदी नुस्खे वेबसाइट पर दी जाने वाली सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। हिंदी नुस्खे वेबसाइट इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।